{"_id":"670ee3dacde002098009b124","slug":"studied-by-selling-newspapers-and-became-missile-man-chandauli-news-c-189-1-svns1011-121890-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अखबार बेचकर पढ़ाई की और बने मिसाइल मैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अखबार बेचकर पढ़ाई की और बने मिसाइल मैन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। समाचार पत्र विक्रेता संघ के सदस्यों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का 93वीं जयंती मनाई। इस दौरान उन्होंने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम ने अखबार बेचकर पढ़ाई की और मिसाइल मैन बने।
भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने सरकार से 15 अक्टूबर को अखबार विक्रेता दिवस घोषित करने और अखबार विक्रेता कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की। महाराष्ट्र सरकार इस वर्ष अखबार विक्रेता कल्याण बोर्ड का गठन कर ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बना है। इस संबंध में संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामश्रेष्ठ पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र भी सौंपा गया है। जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल ने कहा कि 15 अक्टूबर 1931 रामेश्वर में जन्मे कलाम साहब ने अखबार बेचकर कलाम साहब ने अपनी पढ़ाई पूरी की और मिसाइल मैन बने। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, राजेश सिंह, संजय सिंह, कयामुद्दीन अंसारी, राहुल कुमार, कुलवंत विश्वकर्मा, नीरज पांडे, बच्चन राम, सनी निगम, त्रिपुरारी यादव, मदन यादव, रमेश पटेल आदि रहे।
पीडीडीयू नगर के काली महाल स्थित कैंप कार्यालय में डाॅ. अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि गरीबी में जीवन की शुरूआत करने वाले डाॅ. अब्दुल कलाम ने राष्ट्रपति पद को सुशोभित किया। परमाणु क्षेत्र में उन्होंने अग्नि, पृथ्वी जैसे स्वदेशी परमाणु प्रक्षेपास्त्र बनाए और रोहिणी उपग्रह को उन्होंने पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया। इस मौके पर विजय गुप्ता, नेहाल अख्तर, डाॅ. नंदलाल गुप्ता, तारिक अब्बास, ट्रिजा एलियट, अनवर सादात, हेलन पैट्रिक, लल्लन राम रहे। संवाद
विज्ञापन
सकलडीहा क्षेत्र के नई बाजार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम देश की अमूल्य निधि थे। उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। इस दौरान धर्मराज प्रसाद, सतीश कुमार, सुरेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। संवाद