फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students, parents on school performance

छात्रों,अभिभावकों का विद्यालय पर प्रदर्शन

Sun, 15 May 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 15 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Students, parents on school performance
स्कूल
क्षेत्र के चिरईगांव स्थित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग को लेकर नाराज छात्रों और अभिभावकों ने शनिवार को विद्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि शीघ्र विद्यालय की चहारदीवारी का निर्माण नहीं कराया गया तो विद्यालय में पठन-पाठन बंद करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


 विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण नहीं कराया गया है। विद्यालय सड़क किनारे होने के चलते हमेशा वाहनों को आवागमन लगा रहता है। इससे बच्चों को हादसे की चपेट में आने का भय हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों ने कई बार ब्लाक संसाधन केंद्र और बीएसए कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर चहारदीवारी के निर्माण की मांग की थी लेकिन आज तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन


इससे शनिवार को विद्यालय में जन्मदिन मनाने पहुंचे अभिभावकों और छात्रों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कहा कि 2011 में विद्यालय का निर्माण हुआ था लेकिन अब तक इसकी चहारदीवारी नहीं बनावाई गई।  प्रदर्शन करने वालों में ढोलन प्रसाद, जितेंद्र सिंह, समवंती देवी, राजकुमारी, गुड्डी देवी, राजवंश, जवाहरलाल, बृजेश यादव, नन्हे यादव, साबिद, इदरिश अंसारी आदि शामिल रहे। प्रधानाध्यापक अक्षय कुमार का कहना है कि विद्यालय की चहारदीवारी के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी केके सिंह को प्रार्थना पत्र दिया गया है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed