फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students created a ruckus when they did not receive their mark sheets

Chandauli News: अंकपत्र न मिलने पर छात्रों ने किया हंगामा

Tue, 17 Jun 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Students created a ruckus when they did not receive their mark sheets
कंदवा। सर्वोदय इंटर काॅलेज अरंगी के 12वीं के विद्यार्थियों का अंक पत्र व सह प्रमाणपत्र 50 दिन बाद भी विद्यालय में नहीं पहुंच पाया है। इससे स्नातक कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को अंक पत्र व सह प्रमाणपत्र नहीं मिलने से नाराज विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों ने किसी तरह से उन्हें समझाकर शांत कराया।विद्यार्थियों ने जल्दी ही अंकपत्र नहीं मिलने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम 25 अप्रैल को घोषित किया गया था। परिणाम आने के 50 दिन बाद भी सर्वोदय इंटर कॉलेज अरंगी के विद्यार्थियों को अभी तक अंकपत्र नहीं मिला है। इसके चलते 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। प्रवेश के लिए छात्रों को अंकपत्र के साथ अन्य प्रमाण पत्र जमा करने पड़ते हैं। अभी तक अंकपत्र व सह प्रमाणपत्र नहीं मिलने की वजह से वे दाखिला नहीं ले पा रहे हैं। छात्रों ने जिलाधिकारी से जल्दी ही अंक पत्र विद्यालय में भिजवाने की मांग की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कांत तिवारी ने बताया कि विद्यालय का अंकपत्र व सहप्रमाणपत्र और क्राॅस लिस्ट डीआईओएस कार्यालय में ही नहीं मिल रही है। इस संबंध में डीआईओएस दलसिंगार यादव का कहना है कि इस मामले से बोर्ड को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed