फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Students asked questions to the police under Mission Shakti

मिशन शक्ति के तहत छात्राएं ने पुलिस से पूछा सवाल

Sat, 28 Nov 2020 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Students asked questions to the police under Mission Shakti
चंदौली। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। किसी भी व्यक्ति द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने पर वह पुलिस से शिकायत कर सकती हैं और शिकायकर्ता का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। उत्पीड़न से बचने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। अपनी शक्ति जगानी होगी। तभी वे सुरक्षित रहेंगी। नगर के आलोक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को नारी शक्ति मिशन के तहत ताइक्वांडों एसोसिएशन की ओर से सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पूर्व छात्राओं में जोश भरा गया। कार्यक्रम की शुरूआत अर्पिता, नैंशी, आकांक्षा और श्रेजल ने सरस्वती वंदना से की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कस्बा चौकी प्रभारी एसआई मनोज कुमार पांडेय ने सरकार की ओर से किशोरियों और महिलाओं के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले कानूनी सहायता और बालिकाओं को दिए गए अधिकार के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी। इसके बाद आयोजित प्रश्न प्रहर में मांशी गुप्ता, अर्पिता सोनी, प्रगति मौर्या आदि छात्राओं ने दैनिक जीवन में अपने समक्ष आने वाली कठिनाईयों के बार में कई प्रश्न पूछा। इस पर सदर चौकी इंचार्ज ने समस्याओं का समाधान किया। इस अवसर पर डॉ. आजाद बहादुर गुप्ता, डॉ. आनंद बहादुर गुप्ता, ताइक्वांडों थामस, राजेश तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, हितेश द्विवेदी, मनोज श्रीवास्तव, मुनक्का मौर्या, चंद्रशेखर गुप्ता, हरिशंकर, अभिषेक गुप्ता, ममता, ज्योति, उषा, सत्यरूज्जय श्रीवास्तव, शशिकांत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed