फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Strict action should be taken against those who break the code of conduct

आदर्श आचार संहिता तोड़ने वालों पर सख्ती करेगी टीम

Tue, 01 Feb 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against those who break the code of conduct
चंदौली। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के आदर्श आचार संहिता लागू है। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा नियमों की अनदेखी करने की सूचनाएं मिल रही है। ऐसे में फ्लाइंग, स्टैटिक टीम और पुलिस के अफसर इसकी गंभीरता से मानिटरिंग करें। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। यह निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान अधीनस्थों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अफसर अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठा और इमानदारी से निर्वहन करें। निर्वाचन संबंधित सभी प्रपत्रों की छपाई और मतदान कार्मिकों को बूस्टर डोज लगवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी होनी चाहिए। मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को बहाल कराया जाय। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर कार्मिकों को बारीकि से जानकारी दें, तकि मतदान के दौरान किसी प्रकार का असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। अतिरिक्त मतदान कार्मिकों के ठहरने के लिए स्थान चिन्हित करके मुकम्मल व्यवस्था करें। कहा कि केंद्रों पर चुनाव कराने के लिए जाने वाले कार्मिकों के भोजन,पेयजल के लिए पहले से उचित व्यवस्था किया जाय। कहा कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखने का प्रबंध समय से होना चाहिए। नामांकन स्थलों पर पहले से ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था कर लिया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मतदाताओं को समय से पर्ची वितरित किया जाय। मतदान कार्मिकों के लिए वाहन की व्यवस्था करने के लिए एआरटीओ को निर्देश दिया। साथ ही मतदान वाले दिन ट्रैफिक व्यवस्था को मुकम्मल रखने के यातायात विभाग के अफसरों को जिम्मेदारी दी। इसके अलावा अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग के अफसरों को अभियान चलाने को कहा। बैठक में एडीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ अजितेंद्र नारायण, सीएमओ युगल किशोर राय, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पीपी मीणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आरआर राम्या, अविनाश कुमार, डीपी सिंह, भैयालाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed