फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   stopped Road construction

सड़क निर्माण कार्य रोकवाया

Fri, 27 Feb 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 27 Feb 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
stopped Road construction
विकासखंड के डा. राम मनोहर लोहिया ग्राम दिरेहूं में संपर्क मार्ग निर्माण
विज्ञापन
में मानक के विपरीत कार्य देखकर गुस्साये ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान रामलाल सोनकर के नेतृत्व में जमकर हंगामा मचाया तथा मौके पर हो रहे कार्य को रोकवा दिया।

गुरुवार को चकिया-अहरौरा मार्ग से दिरेहूं गांव तक संपर्क मार्ग का निर्माण ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा था। मार्ग निर्माण में मानकों का सही प्रयोग न देखकर ग्रामीण नाराज हो गये तथा उन्होंने इसकी सूचना प्रधान रामलाल सोनकर को दी।

जिस पर प्रधान सहित काफी लोग मौके पर पहुंच गये तथा नारेबाजी करते हुए कार्य का विरोध करने लगे तथा दबाव बनाकर काम रोकवा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मानक का सही प्रयोग न करने पर सड़क नहीं बनने दिया जायेगा।

प्रदर्शन करने वालों में मुरली यादव, सत्तन यादव, रमेश सैनी, पवन कुमार, विकास, रामचेला, कैलाश आदि ग्रामीण सम्मिलित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed