{"_id":"62547aba1e79710eb90e3d37","slug":"stole-goods-including-cash-by-breaking-the-lock-of-two-shops-chandauli-news-vns6477676151","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों का ताला तोड़ कर नकदी सहित सामान चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों का ताला तोड़ कर नकदी सहित सामान चुराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। जिला मुख्यालय पर रविवार की रात चोरों ने चार दुकानों पर धावा बोला। चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर नकदी सहित हजारों रूपये मूल्य के सामान चुरा लिए। वहीं दो दुकानों का ताला नहीं टूट सका। चोरी की बड़ी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सोमवार की सुबह पुलिस ने मौका मुआयना किया और आगे की कार्रवाई शुरू की है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है।
नगर के इलिया मोड़ पर वार्ड नंबर 12 निवासी नंदू चौरसिया की लक्ष्मण मिष्ठान भंडार हैं। वहीं हिमांशु वर्मा की जेएन साइबर कैफे, रामानंद अग्रहरि की यश कलेक्शन कपड़े की दुकान है। सोमवार की सुबह दुकानदार जब दुकान खोलने पहुंचे तो दो दुकानों का ताला टूटा देख कर सन्न रह गए। भुक्तभोगियों के अनुसार रविवार की रात चोरों ने पहले लक्ष्मण मिष्ठान का शटर तोड़ा और दुकान के अंदर घुसकर गल्ले में रखा 12 हजार रुपये नकद चुरा लिए। इसके बाद बगल में जेएन साइबर कैफे में घुसे और गल्ले में रखे तीन हजार नकदी के साथ चिप, पेनड्राइव, ब्लूटूथ सहित हजारों रूपये मूल्य के समान चुरा लिए। इसके बाद चोरों ने बगल के कपड़े की दुकान और शराब की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। चोरी का पूरा मामला सीसी टीवी फुटेज में कैद हो गया। चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने दुकानों के अंदर जांच पड़ताल कर आगे की कार्यवाही में जुट गई। चोरी की इस घटना से आस पास के दुकानदारों में दहशत है। इस मामले में चंदौली सदर कोतवाल शेषधर पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी है। पुलिस दुकानों की जांच पड़ताल कर कार्रवाई कर रही है।