{"_id":"e3a27dda9bb2875eeb3992eb594efb57","slug":"spice-factory-made-goods-worth-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसाला फैक्ट्री से उड़ाया लाखों रुपये का माल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसाला फैक्ट्री से उड़ाया लाखों रुपये का माल
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीनगर थाना क्षेत्र के इंडियन आयल मार्केंटिंग डिवीजन रोड पर एक मसाला फैक्ट्री की दीवार फांदकर शुक्रवार की रात चोरों ने लाखों रुपये की मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। मालिक को इसकी जानकारी शनिवार की सुबह करीब सात बजे हुई जब फैक्ट्री का मैनेजर वहां पहुंचा और ताला टूटा देख मालिक को सूचित किया। मैनेजर ने इसकी सूचना अलीनगर थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मैनेजर से पूछताछ की और तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
नगर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पाने से लोगों में गहरा आक्रोश पनपता जा रहा है। शुक्रवार की शाम सात बजे निशा मसाला फैक्ट्री के मालिक एसके श्रीवास्तव फैक्टरी बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने सन्नाटा और अंधेरे का फायदा उठाते हुए दीवार फांदकर फैटरी के अंदर घुस गए और कमरे का ताला काटकर काउंटर में रखा 75 हजार रुपये नकदी, एक लैपटाप सहित करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के गरम मसाले के पांच बोरे निकालकर चलते बने। शनिवार की सुबह करीब सात बजे मैनेजर ओमप्रकाश फैक्टरी खोलने गए तो मुख्य गेट का ताला टूटा देख सन्न रह गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल फैक्ट्री के मालिक एसके श्रीवास्तव को दी और अलीनगर पुलिस को भी सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मैनेजर से पुछताछ करने के बाद छानबीन किया तो दीवार पर चप्पलों के निशान पाए गए जिससे अंदाजा लगाया गया कि चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे हाेंगे और अंदर पहुंचकर मुख्य गेट का ताला तोड़कर मसाले के बोरे बाहर निकाले होंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष पुनीत परिहार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है लेकिन मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। चोरों द्वारा तोड़े गए और काटे गए ताले को पुलिस जांच के लिए ले आई है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पीड़ित फैक्ट्री मालिक के अनुसार करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य का चोर उठा ले गए।