{"_id":"60dee38232ea0b379d1e4448","slug":"speed-havoc-in-chandauli-car-cuushed-two-people-then-overturned-while-trying-to-escape-one-killed-and-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहरः चंदौली में बेकाबू कार ने दो लोगों को रौंदा, भागने के चक्कर में पलटी, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहरः चंदौली में बेकाबू कार ने दो लोगों को रौंदा, भागने के चक्कर में पलटी, एक की मौत, तीन घायल
Fri, 02 Jul 2021 03:29 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 02 Jul 2021 03:29 PM IST
सार
हादसे के बाद कार भागने के चक्कर में पलट गई। घटना में कार सवार तीन लोग भी घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने कार सवारों के साथ मारपीट भी की। इधर, कार की चपेट में आए एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
भागने के चक्कर में पलटी कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के सवैया गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार का कहर नजर आया। बेकाबू कार ने सड़क के किनारे पैदल चल रहे दो लोगों रौंद दिया। घटना के बाद भागने के चक्कर में रोड के किनारे लगे एनएचआई बोर्ड में टकरा कर कार पलट गई। कार की टक्कर से रमउपुर और फतेहपुर निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार में सवार तीन लोग भी घायल हो गए।
विज्ञापन
इधर, मौके पर जुटे लोगों ने कार सवारों के साथ मारपीट भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवारों को अपने कब्जे में लिया सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उपचार के दौरान फतेहपुर निवासी मामा नाम के व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल एक और व्यक्ति को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस मौके पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को उठाने गई तब ग्रामीणों ने विरोध किया। उनका कहना था कि हादसे के शिकार दोनों व्यक्ति गरीब थे। उन्हें मुआवजा मिलना चाहिए। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर कार अपने कब्जे में लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन