{"_id":"6ad3dd4a62a9cb08c60af7f3","slug":"conveyed-a-message-to-make-the-ganga-pristine-through-a-foot-march-padyatra-chandauli-news-c-189-1-svns1010-156417-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पदयात्रा से गंगा को निर्मल बनाने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पदयात्रा से गंगा को निर्मल बनाने का दिया संदेश
विज्ञापन
पड़ाव के रतनपुर के समीप गंगा पदयात्रा निकालते बच्चे। स्रोत: जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। गंगा की निर्मलता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर शनिवार को 600 से अधिक विद्यार्थी सड़कों पर उतरे। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला गंगा समिति की ओर से गंगा स्वच्छता जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।
रतनपुर से शुरू हुई करीब तीन किलोमीटर लंबी पदयात्रा भोजपुर और कटेसर होते हुए पुरानी डोमरी गंगा घाट पहुंची। हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर चल रहे छात्र-छात्राओं ने ‘हर-हर गंगे, नमामि गंगे’ और ‘देश-धर्म का नाता है, गंगा हमारी माता है’ जैसे नारों से लोगों को गंगा स्वच्छ रखने का संदेश दिया।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और प्रभागीय वनाधिकारी, काशी वन्यजीव प्रभाग, रामनगर बी. शिव शंकर के दिशानिर्देशों पर जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल के प्रतिनिधि संजय पासवान ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत प्रमुख छेदी स्वामी ने की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य प्रभु प्रजापति भी मौजूद रहे। इसमें सुशीला देवी बालिका विद्यापीठ के 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पदयात्रा में भाग लिया।