फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Special trains are covering a distance of 200 km in 12 hours

Chandauli News: 200 किमी की दूरी 12 घंटे में तय कर रहीं स्पेशल ट्रेनें

Tue, 18 Feb 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Special trains are covering a distance of 200 km in 12 hours
पीडीडीयू नगर। कुंभ स्पेशल ट्रेनें यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही हैं। स्थिति यह है कि नियमित ट्रेन से गया से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन तक 200 किमी की दूरी तय करने में पांच घंटे का समय लगता है, लेकिन स्पेशल ट्रेन 12 घंटे में भी यह दूरी तय नहीं कर पा रही है। यही हाल प्रयागराज के लिए चल रही स्पेशल ट्रेनों का है। स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज की दूरी आठ से दस घंटे में तय कर रही हैं। इसके चलते कुंभ स्पेशल ट्रेनों में रिजर्वेशन कराकर यात्रा करने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए रेलवे की ओर से लंबी दूरी की 50 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। यात्री सुविधा के लिए इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रहे हैं, लेकिन इन ट्रेनों के चलने का कोई भरोसा ही नहीं रह गया है। ऐसे में यात्री इन ट्रेनों को छोड़कर नियमित ट्रेनों में सवार हो रहे हैं। सोमवार को शाम चार बजे तक मालदा टाउन-झूसी महाकुंभ स्पेशल तीन घंटे, काकीनाड़ा टाउन-गया स्पेशल 10 घंटे, पटना-प्रयागराज स्पेशल 22 घंटे, टुंडला-जोगबनी स्पेशल सवा पांच घंटे लेट रही। इसी तरह से टुंडला-गुवाहाटी, मौला अली-गया पांच घंटे लेट रही। इसी तरह टुंडला-रांची स्पेशल तीन घंटे, टुंडला-धनबाद स्पेशल 11 घंटे, बलसाड़ -दानापुर ढाई घंटे लेट रही। टुंडला-सहरसा साढ़े 11 घंटे, सिकंदराबाद-दानापुर स्पेशल 15 घंटे, देवलाली-दानापुर स्पेशल 18 घंटे, पाटलिपुत्र-बिकानेर महाकुंभ स्पेशल 11 घंटे, टुंडला-हावड़ा स्पेशल सात घंटे, तिरुपति-बनारस साढ़े छह घंटे, टुंडला-कामाख्या आठ घंटे, मछलीपट्टम-दानापुर आठ घंटे, प्रयागराज-गया स्पेशल 18 घंटे लेट रही। पीडीडीयू मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन का कहना है कि ट्रेनों को समय से चलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। ट्रेनों की अधिकता की वजह से विलंब हो रहा है। ट्रेनों के संचालन का समय ठीक करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed