फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP workers criticized the state government

सपा कार्यकर्ताओं ने की प्रदेश सरकार की आलोचना

Mon, 05 Oct 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
SP workers criticized the state government
पीडीडीयू नगर। पूर्वी बाजार स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को युवा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना करने के साथ पार्टी को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। अंत में हाथरस कांड की निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की गई।पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि प्रदेश में आए दिन बच्चियों, किशोरियों व महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश सरकार दुराचारियों पर अंकुश लगा पाने में असफल रही है। हाथरस में पीड़ित युवती के साथ घटी घटना मानवता के नाम पर धब्बा है। वहीं घटना के बाद प्रदेश सरकार का रवैया भी पक्षपातपूर्ण दिख रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना जताने के लिए जाने वालों को रोका जा रहा है। कहा कि यदि सरकार पीड़िता व उसके परिवार को इंसाफ दिलाने में नाकाम रहती है तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर रिंकू राइन, लखेंदर बियार, लवकुमार, तेजबली, लल्लू बियार, रामाश्रय मौर्य, रामप्रकाश मौर्य, प्रेमनाथ तिवारी, कमलेश यादव, अवधेश यादव, श्यामलाल बिंद, सत्यप्रकाश बिंद, नारद चौहान, मिठ्ठू, पप्पू, जितेंद्र मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed