फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SP suspended two policemen including SI

Chandauli News: एसआई सहित दो पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सस्पेंड

Wed, 11 Dec 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
SP suspended two policemen including SI
एसपी आदित्य लांग्हे ने अवैध धन उगाही कर मिट्टी का खनन कराने के आरोपी बलुआ थाने के एसआई सहित दो पुलिसकर्मियों को मंगलवार की शाम सस्पेंड कर दिया। बताया कि दोनों के खिलाफ गंभीर अरोप लगे हैं। इन्हें निलंबित कर विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


एसपी आदित्य लांग्हे लगातार लापरवाही और गलत कार्यों में लिप्त पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर रहे हैं। पिछले महीने चोरी और लूट के मामले में लापरवाही पर चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। वहीं मंगलवार को बलुआ थाने के एसआई पारसानाथ यादव और मुख्य आरक्षी ऋषिकांत द्विवेदी को क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन कराने और उससे अवैध वसूली कराने के आरोप में सस्पेंड किया गया है।
विज्ञापन

एसपी आदित्य लांग्हे ने देर शाम जारी विज्ञप्ति में बताया कि थाना बलुआ पर नियुक्त उपनिरीक्षक पारसनाथ यादव और मुख्य आरक्षी ऋषिकांत द्विवेदी के द्वारा क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कार्य कराए जाने और उससे अवैध धन की उगाही किए जाने का तथ्य संज्ञान में आया है। इसे संज्ञान में लेते हुए दोनों को पदेन दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, शिथिलता व अनुशासनहीनता बरतने संबंधित गंभीर आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed