{"_id":"5787f0624f1c1b1b0813ffcc","slug":"sp-s-focus-on-transfer-posting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का ध्यान ट्रांसफर-पोस्टिंग पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का ध्यान ट्रांसफर-पोस्टिंग पर
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 15 Jul 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री का स्वागत करते कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार का ध्यान केवल ट्रांसफर और पोस्टिंग पर है। विकास से उसका कोई मतलब नहीं रह गया है। वे गुरुवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि यूपी का सरकारी सिस्टम विकास की बजाय मलाईदार स्थानों पर ट्रांसफर पोस्टिंग पर ही नजर रखता है। अधिकारी केंद्र की योजनाओं पर ध्यान नहीं देते हैं।
जबकि शिक्षा के क्षेत्र में विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश में लोकप्रिय भाजपा की सरकार बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं। जिले के शीर्ष नेता जनता की समस्याओं का निबटारा कराएंं। मंडल स्तर पर गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों और विकास परक योजनाओं की जानकारी भी दें।
विज्ञापन
उधर गुरुवार की रात नौ बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण के तहत बने नवीन विश्रामालय कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। कहा कि एस्केलेटर, लिफ्ट समेत यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं रेलवे मुगलसराय में दी जाएंगी। इस अवसर डीआरएम किशोर कुमार सहित सभी शाखाधिकारी, यूनियन के जनप्रतिनिधि, रेलकर्मी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इससे पूर्व प्रथम जनपद आगमन पर डा. पांडेय का कार्यकर्ताओं ने पुरजोर तरीके से स्वागत किया। इस अवसर पर सर्वेश कुशवाहा, डा. हरेंद्र राय, शिवतपस्या पासवान, अनिल तिवारी सिकरीं, अनिल राजभर, दर्शना सिंह, साधना सिंह, शिवराज सिंह, प्रमोद तिवारी आदि उपस्थित रहे। संचालन शमशेर बहादुर सिंह ने किया।