फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sp activist met to Xen for power

बिजली के लिए एक्सईएन से मिले

Thu, 13 Aug 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 13 Aug 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sp activist met to Xen for power
नगर में अनियमित बिजली आपूर्ति व बिजली दुर्व्यवस्था को दूर करने की मांग
विज्ञापन
को लेकर बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन कार्यालय पर पहुंच कर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।

 उन्होेंने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से प्रदेश सरकार की छवि खराब हो रही है। जल्द से जल्द इसे ठीक किया जाए।


सपा मुगलसराय विधान सभा के महासचिव और नियामताबाद के पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल दोपहर बाद नगर के नई बस्ती स्थित एक्सइएन कार्यालय पर पहुंचे। यहां एक्सईएन मुकेश कुमार को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जनपद में रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सपा नेताओं ने नगर में हो रही अघोषित बिजली कटौती बंद करने, नगर पालिका क्षेत्र में जले हुए ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों को बदलने की मांग की।

नेताओं ने कहा कि नगर पालिका परिषद के नए कनेक्शनधारकों को समय से बिजली बिल नहीं मिल रहा है और जिसका बिल आ भी रहा है उनका बिल अधिक आ रहा है।

उन्होंने चंदासी पावर हाउस पर बिजली बिल जमा करने के लिए अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था करने की भी मांग की। इस दौरान भइयालाल यादव, राजाराम सोनकर, राजकुमार जायसवाल, मंगल जायसवाल, नायाब अहमद रिंकू आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed