फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Son's in-laws poisoned his father to death, post-mortem report did not confirm death due to poisoning

Chandauli News: बेटे का आरोप ससुराल वालोंं ने जहर देकर की पिता की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई जहर से मौत की पुष्टि

Sat, 02 May 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Son's in-laws poisoned his father to death, post-mortem report did not confirm death due to poisoning
संवाद न्यूज एजेंसी सैयदराजा। कल्याणपुर गांव में बृहस्पतिवार को हुई महेंद्र राम (55) की हत्या के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ सामने आया है। मृतक के बेटे अनिल ने आरोप लगाया था कि उसके और पत्नी के बीच दहेज का विवाद चल रहा है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। इस बात से नाराज होकर उसके ससुराल वालों ने खेत में शौच के लिए जा रहे पिता महेंद्र राम को पकड़कर इंजेक्शन लगा दिया था। इसके बाद उसके पिता ने घर आकर घटना की जानकारी दी। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि मौत जहर से नहीं हुई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत हृदयाघात से हुई है। हालांकि, डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है। पुलिस अब मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। सैयदराजा थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article