फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Somewhere the tank has not been built, somewhere the pipeline work is still pending, when will we get tap water?

Chandauli News: कहीं टंकी नहीं बनीं, कहीं पाइप लाइन का काम बाकी, कब मिलेगा नल से जल

Tue, 05 Nov 2024 03:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the tank has not been built, somewhere the pipeline work is still pending, when will we get tap water?
पीडीडीयू नगर। जिले में करीब 12 सौ करोड़ रुपये हर घर नल जल योजना का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। कहीं टंकी नहीं बन पाई तो कहीं पाइप लाइन बिछाने और कनेक्शन देने का काम बाकी है। यही नहीं, 32 गांवों में तो अभी तक जमीन ही नहीं मिल पाई है। चार साल में 65 फीसदी काम हो पाया है। 35 फीसदी काम मार्च 2025 तक पूरा करना है, जो संभव नहीं दिख रहा।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन के तहत जिले में मार्च 2021 में हर घर नल जल योजना का काम शुरू कराया गया था। मार्च 2024 तक योजना को धरातल पर उतारकर हर घर में पेयजल की आपूर्ति शुरू करनी थी। काम की सुस्त गति को देखकर यह अवधि बढ़ाकर मार्च 2025 कर दी गई थी। इसके बावजूद अभी तक सिर्फ 65 फीसदी काम हो पाया है। किसी गांव में ऐसा नहीं है कि सारे काम पूरे कर जलापूर्ति शुरू कर दी गई हो। कहीं, पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है तो कहीं टंकी का निर्माण और पंप लगाने का काम हो रहा है।
विज्ञापन

विडंबना तो यह है कि जिले के 32 गांव ऐसे हैं, जहां अभी तक जमीन ही नहीं मिल पाई है। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि कार्यदाई संस्थाओं को नलकूप लगाने और टंकी बनाने के लिए उपलब्ध कराई गई जमीन का सीमांकन नहीं होने और विवादों के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में पांच महीने में 35 फीसदी काम पूरा हो पाएगा, यह संभव नहीं लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट........

हर घर नल जल योजना के काम तेजी से कराए जा रहे हैं। 32 गांवों में जमीन नहीं मिलने और विवाद के कारण काम शुरू नहीं हो पाया है। - अमित कुमार रघुवंशी, एक्सईएन, जल निगम ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed