फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SMVT Bangalore-Danapur Special was delayed by 15 hours

Chandauli News: एसएमवीटी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल रही 15 घंटे लेट

Sat, 02 May 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
SMVT Bangalore-Danapur Special was delayed by 15 hours
पीडीडीयू नगर। हावड़ा-दिल्ली रूट पर ट्रेनों की लेट लतीफी कम नहीं हो रही है। अप और डाउन की ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को डाउन एसएमवीटी बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल फेयर 15 घंटे लेट रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की शाम पांच बजे अप की ओर जाने वाली एसएसएस हुबल्लि-मुजफ्फरपुर स्पेशल फेयर 8 घंटे, दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरू स्पेशल फेयर एक घंटे, शेखपुरा-आनंद विहार स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे लेट रही। पुरी-आनंद विहार पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सवा 2 घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर 4 घंटे, डॉ. आंबेडकर नगर-पटना स्पेशल फेयर 6 घंटे लेट रही। मुजफ्फरपुर आनंद विहार स्पेशल डेढ़ घंटे, बंडेल-नई दिल्ली स्पेशल फेयर 2 घंटे, दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस ढाई घंटे, भुज-कोलकाता स्पेशल डेढ़ घंटे लेट रही। वहीं, सोगरिया-धनबाद समर स्पेशल 4 घंटे, राजकोट-कोलकाता स्पेशल ढाई घंटे, मुंबई-रक्सौल 19 घंटे, भटिंडा-बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस 9 घंटे, कोलकाता-कानपुर स्पेशल साढ़े 4 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली अगरतला-मुंबई एसी एक्सप्रेस 2 घंटे, सीमांचल एक्सप्रेस 1 घंटे, कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े 4 घंटे, चंडीगढ़-पटना स्पेशल 4 घंटे लेट रही। वहीं, मुंबई-हावडा़ मेल एक घंटे, हावड़ा-खातिपुरा समर स्पेशल 11 घंटे लेट रही। आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस 7 घंटे, हड़पसर-मुजफ्फरपुर स्पेशल फेयर 9 घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article