{"_id":"6676b322a6bff2c52a0fc74c","slug":"sky-lightning-fell-on-aunt-and-niece-one-died-they-were-enjoying-the-rain-in-the-veranda-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चाची-भतीजी पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर; मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चाची-भतीजी पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर; मचा कोहराम
Sat, 22 Jun 2024 04:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2024 04:50 PM IST
सार
Chandauli News: परिवार वाले जब तक कुछ समझ पाते, अंजलि ने दम तोड़ दिया, जबकि सुमन झुलसकर वहीं अचेत हो गईं। आवाज सुनकर घर से बाहर आए अंजलि के पिता रामचंद्र ने दोनों को गंभीर हालत में देखा और तुरंत निजी साधन से उन्हें सीएचसी नौगढ़ ले गए।
विज्ञापन
अंजलि की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र के पंचायत जरहर के दानौगढा गांव में शनिवार को हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से अंजलि (13) की मौत हो गई। इस हादसे में अंजलि की चाची सुमन भी गंभीर रूप से झुलस गईं। दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगढ़ लाया गया।
चिकित्सकों ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया और सुमन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के पंचायत जरहर के राजस्व गांव दानौगढा में शनिवार की दोपहर हल्की बूंदाबांदी हो रही थी। घर में उमस के कारण अंजलि अपनी चाची सुमन के साथ बरामदे में बैठी थी। अचानक, आसमान में तेज गर्जना हुई और बिजली गिर गई, जिससे दोनों इसकी चपेट में आ गए।
सीएचसी नौगढ़ के चिकित्सक डॉ. अजीत सिंह ने अंजलि को मृत घोषित कर दिया। सुमन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।