{"_id":"6992cc85beb105653c0ccb29","slug":"six-properties-of-swapnil-kesari-worth-rs-3-5-crore-seized-in-cough-syrup-case-in-chandauli-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cough Syrup Case: सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्वप्निल केसरी की 3.5 करोड़ की संपत्तियां जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cough Syrup Case: सिरप के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्वप्निल केसरी की 3.5 करोड़ की संपत्तियां जब्त
Mon, 16 Feb 2026 01:21 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:21 PM IST
सार
Chandauli News: स्वप्निल केसरी के खिलाफ थाना मुगलसराय में कोडीन कफ सिरप की तस्करी से जुड़े दो प्राथमिकी दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
विज्ञापन
संपत्ति जब्त करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार के मामले में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार में पहले से पकड़े गए आरोपी स्वप्निल केसरी की करीब 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर दिया। इसमें चार जगहों की जमीन और दो जगहों के मकान शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार स्वप्निल केसरी के खिलाफ थाना मुगलसराय में कोडीन कफ सिरप की तस्करी से जुड़े दो प्राथमिकी दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इसके अलावा वाराणसी और सोनभद्र में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे चल रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि लंबे समय से वह नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त में शामिल था और उसी गैरकानूनी कारोबार से उसने कई मकान और भूखंड खरीदे। आरोपी ने तीन फर्जी फर्मों के माध्यम से कोडीन युक्त कफ सिरप का व्यापार किया था। मुगलसराय कोतवाली में दर्ज दो मुकदमों की जांच के दौरान चंदासी के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी स्वप्नील केशरी का नाम सामने आया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: वाराणसी में बोले मुख्य निर्वाचन आयुक्त नवदीप रिणवा, 10 अप्रैल को प्रकाशित होगी 2026 की फाइनल वोटर लिस्ट
क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर विमलेश कुमार मौर्य की जांच रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ने अन्य लोगों के नाम पर तीन फर्म- सिंह मेडिकोज, एसपी फार्मा तथा एक अन्य फर्म खोल रखी थीं। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि इन फर्मों के जरिए केवल कोडीन युक्त कफ सिरप का ही कारोबार किया जा रहा था। करीब एक माह पूर्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी क्रम में रविवार को उसकी छह संपत्तियों को जब्त किया गया। आगे कुर्की की भी कार्रवाई की जाएगी।