फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six people were injured in a car-auto rickshaw collision

Chandauli News: कार-ऑटो की टक्कर में छह लोग घायल

Thu, 25 Dec 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Six people were injured in a car-auto rickshaw collision
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव के समीप बुधवार को अनियंत्रित कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि कुछ दूर पर स्थित डेढावल चौकी प्रभारी मौके पर नहीं पहुंच पाए। पुलिस कार को जब्त कर कार्रवाई में जुटी है। बुधवार को एक कार डेढावल की ओर से आ रही थी। धरहरा गांव के समीप विपरीत दिशा से जा रहे ऑटो से कार की टक्कर हो गई। टक्कर में कार और ऑटो के परखचे उड़ गए। घायलों में कवई पहाड़पुर के विद्यासागर (30), बिशुनपुरा की राधिका (40), व सात वर्षीय आर्यन, डबरिया के प्रवीण कुमार (35), खरकपुर के घनश्याम यादव (44) और करहुआ समस्तीपुर बिहार की शशि (24)घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने एंबुलेंस से सभी को सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना था कि डेढावल चौकी प्रभारी को सूचना देने के बाद भी वे मौके पर नही पहुंचे। इस संबंध में कोतवाल दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed