फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Six pairs of special trains will run till April 1 for the convenience of passengers on Holi

Chandauli News: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक अप्रैल तक चलेंगी छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Sun, 02 Mar 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Six pairs of special trains will run till April 1 for the convenience of passengers on Holi
पीडीडीयू नगर। होली पर ट्रेनों में यात्रियों की ज्यादा भीड़ होने को देखते हुए रेलवे ने पहले से चलाई जा रही छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि एक अप्रैल तक बढ़ा दी है। राजेंद्रनगर, दानापुर, गया, मुजफ्फरपुर और सहरसा से नई दिल्ली और आनंद विहार के लिए चल रही छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें अब एक अप्रैल तक चलेंगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि अप राजेंद्र नगर-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल राजेंद्र नगर से 31 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को छोड़कर रोजाना चलेगी। इसी तरह नई दिल्ली से यह ट्रेन एक अप्रैल तक शुक्रवार को छोड़कर रोजाना चलेगी। वहीं अप दानापुर-आनंद विहार स्पेशल दानापुर से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार और आनंद विहार से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। गया-आनंद विहार स्पेशल गया से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार और आनंद विहार से 31 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। इसी तरह अप मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल मुजफ्फरपुर से 28 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार और डाउन दिशा में आनंद विहार से 29 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। अप मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल मुजफ्फरपुर से 29 मार्च तक प्रत्येक शनिवार और आनंद विहार से 30 मार्च तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। अप सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 31 मार्च तक बृहस्पतिवार और शनिवार को छोड़ कर रोजाना चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन दो अप्रैल तक शनिवार और सोमवार को छोड़कर रोजाना चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed