पुलिस का एक्शन: मारपीट कर मवेशी भरा वाहन लूटने वाले छह बदमाश गिरफ्तार, 10 के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR
चंदौली जिले में मारपीट कर मवेशियों से भरा वाहन लूटने वाले छह बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े। बदमाशों ने पीआरडी कर्मी और गोशाला के तीन कर्मचारियों से मारपीट की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले में थाने के पीआरडी कर्मी और गोशाला के तीन कर्मचारियों से मारपीट कर मवेशी भरा वाहन लूटने वाले छह बदमाशों को पुलिस ने सराय गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी वाराणसी जिले के चौबेपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से लूटा गया वाहन और दो कारें बरामद की गई हैं। रविवार को एसपी आदित्य लांग्हे ने मामले का खुलासा करते हुए पुलिस टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की।
एसपी ने बताया कि 14 अगस्त को तस्करों से मुक्त कराए गए पशुओं को पपौरा गोशाला भेजा गया था। रास्ते में मथेला पुल के पास तस्करों ने बलुआ थाने के पीआरडी कर्मी प्यारे लाल से मारपीट कर मवेशी लदा वाहन लूट ले गए थे।
#WATCH | Chandauli, Uttar Pradesh: On the arrest of a cow smuggling gang, SP Chandauli Aditya Langeh says, "On August 14, two pickup trucks of cattle were seized. A case was registered and the accused were arrested... When the cattle were being sent to a 'gaushala', some unknown… pic.twitter.com/BcqV3HtAnM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 19, 2024
आरोपी विशाल के खिलाफ चंदौली बलुआ और वाराणसी के चौबेपुर थाने में मारपीट, शांतिभंग समेत कई धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, हर्ष यादव के खिलाफ बलुआ और रामनगर थाने में डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। अजीत, अभिषेक, शिवकुमार और कवि शंकर के खिलाफ बलुआ थाने में डकैती, मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।