फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   six hours in line for Two thousand

दो हजार के लिए छह घंटे लाइन में

Wed, 16 Nov 2016 01:16 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 16 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
six hours in line for Two thousand
एचडीएफसी बैंक के बाहर पैसा निकालने के लिए जुटे लोग।
बैंकों की लेट लतीफी और नगदी की कमी की वजह से हर तरफ बेहाली का आलम है। स्थिति यह है कि बैंक की शाखाओं में लोग सुबह पांच बजे से ही अपने पैसे निकालने के लिए लाइन में लग जा रहे हैं लेकिन पांच से छह घंटे बाद उनके हाथ सिर्फ दो हजार रुपये आ रहे हैं।
विज्ञापन

पांच और 1000 के नोट बंद होने के बाद लोग इसे बदलने के लिए बेचैन हैं। सहालग का समय होने की वजह से लोगों को नकदी की आवश्यकता है लेकिन बैंकों के बाद इसकी लगातार कमी हो रही है। ऐसे में बैंक रिजर्व बैंक आफ इंडिया के नियम के विपरीत समझौता वादी रूख अपना रहे हैं और अपनी मर्जी से लोगों को नगदी दे रहे हैं। इलाहाबाद बैंक में लोगों के सिर्फ दो हजार रुपये ही नोट बदले जा रहे हैं जबकि लोगों के एकाउंट से मात्र चार हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस बावत बैंक मैनेजर वीके गुप्ता ने बताया कि कैश कम होने की वजह से लोगों को कम पैसे दिए जा रहे हैं। इसी तरह यूको बैंक, विजया बैंक, पीएनबी, ओरियंटल बैंक आफ इंडिया के भी यही हाल हैं। इससे लाइन में लगे लोगों को धैर्य जवाब देने लग रहा है।लाइन में लगे दुलहीपुर निवासी सर्फुद्दीन ने बताया कि  वह सुबह पांच बजे से लाइन में लगा हुआ है। दोपहर एक बजे उसका नंबर आया, उसने चार हजार रुपये के नोट बदलने चाहे लेकिन उसे सिर्फ दो हजार रुपये दिए गए। इसी तरह आरपीएफ कालोनी निवासी विजय कुमार ने बताया कि वह घर में नकदी खत्म होने पर वह अपने एकाउंट से पैसे निकालने स्टेट बैंक की शाखा में पहुंचा।
विज्ञापन

सुबह छह बजे ही वह लाइन में लग गया लेकिन दोपहर बारह बजे तक पैसा ही नहीं मिला। घर में बीबी बिमार है, वह कैसे उसे डाक्टर के पास ले जाएगा समझ में नहीं आ रहा है। अमोघपुर निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उसके घर में शादी है, वह अपने एकाउंट से पैसे निकालने के लिए आया है लेकिन शाम तक उसका नंबर नहीं आया है, अब वह कल फिर से लाइन में लगेगा। दुलहीपुरी से आयी आफशां ने बताया कि पति बीमार हैं और इसी वजह से अपने एकाउंट से पैसे निकालने आयी है लेकिन लाइन देख कर अंदर जाने कि हिम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed