फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Signature campaign to build Pipa Bridge

पीपा का पुल बनवाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

Mon, 18 Jan 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Signature campaign to build Pipa Bridge
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के महुजी चौकी के पास गंगा नदी के जिगना घाट पर पीपा पुल निर्माण के लिए समाजसेवी अनिल यादव ने सोमवार से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कई गांवों का भ्रमण कर लोगों के मांगपत्र पर हस्ताक्षर करवाए। मांगपत्र मुख्यमंत्री को प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीपा पुल बनवाने के लिए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से गुहार लगाई जा चुकी है। उन्होंने पुल बनवाने का आश्वासन तो दिया पर अब तक निर्माण आरंभ नहीं हो सका है। अब हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक इसकी मांग पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि यह मांग प्रत्येक परिवार, गांव के गरीबों, किसानों, छात्रों व नौजवान की है। पीपा का पुल न होने के कारण नाव से नदी पार करने के प्रयास में कई लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं। बताया कि 21 मई 2004 को हुई नाव दुर्घटना में नौ लोगों की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद 14 फरवरी 2020 को नाव डूबने से पांच लोगों की जान जा चुकी है। इस दुर्घटना में मौके पर मौजूद अनिल यादव व उनके दो अन्य साथियों रोहित निषाद व रामप्रवेश निषाद ने जान पर खेलकर 25 लोगों की जान बचाई थी। कहा कि अब मुख्यमंत्री को हस्ताक्षरयुक्त मांगपत्र भेजकर पीपा का पुल बनवाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed