{"_id":"68f149c40b5bc2a2a2031a16","slug":"sig-inspects-facilities-at-puducherry-junction-chandauli-news-c-189-1-svns1010-137996-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एसआईजी ने पीडीडीयू जंक्शन पर देखीं सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एसआईजी ने पीडीडीयू जंक्शन पर देखीं सुविधाएं
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्री सुविधाएं देखने बृहस्पतिवार को जोनल सर्विस इंप्रुवमेट ग्रुप (एसआईजी) के अधिकारी पहुंचे।
मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अमिताभ प्रभाकर के नेतृत्व में टीम ने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, खानपान, सुरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था का समग्र मूल्यांकन किया। इसे और बेहतर बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
रेलवे के वाणिज्य, यांत्रिक, विद्युत, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम सर्विस इंप्रुवमेंट ग्रुप (एसआईजी) के स्टेशन पर पहुंचने की सूचना पर पहले से ही यहां की व्यवस्थाओं सुधार किया गया था। विशेष ट्रेन से दोपहर में पहुंचे (एसआईजी) के अधिकारियों ने स्टेशन का चप्पा चप्पा छान मारा। यही नहीं सर्कुलेटिंग एरिया में भी पहुंच कर व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान प्लेटफार्म पर खान-पान स्टालों, जनाहार, फास्ट फूड रेस्टोरेंट का किचन, स्टोर रूम खाना का क्वालिटी, ड्रेस आदि का गहन निरीक्षण किया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम को देखा गया।
विज्ञापन
यहां असिस्टेंट सुरक्षा आयुक्त एसके पांडेय व आरपीएफ इंस्पेक्टर पीके रावत ने सीसीटीवी फुटेज के विषय में विस्तार से बताया। इसी तरह प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पेयजल कियोस्क, टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया एवं प्रवेश/ निकास मार्गों की स्थिति को देखा। निरीक्षण में एडीआरएम दिलीप कुमार सीनियर डीसीएम राजीव रंजन, माैजूद रहे।