{"_id":"61b256716ff51d643d6dcecf","slug":"sib-raided-the-place-of-coal-trader-chandauli-news-vns6270015104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल व्यवसायी के यहां एसआईबी ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल व्यवसायी के यहां एसआईबी ने मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। चंदासी स्थित कोलमंडी में एक बड़े व्यापारी के यहां बृहस्पतिवार को जीएसटी
एसआईबी (स्पेशल इन्वेस्टीगेशन ब्रांच ) ने छापेमारी की । इस दौरान कई गड़बड़ी मिली। टीम ने व्यवसायी के यहां
मिले दस्तावेजों में गड़बड़ी पकड़ी वहीं स्टॉक में काफी अंतर पाया। जांच में टीम ने व्यवसायी के यहां 13.5 लाख रुपये का कोयला बरामद किया , जिसके किसी भी प्रकार के कागजात व्यवसायी के पास नही थे । टीम की ओर से की गयी इस कार्रवाई से अन्य व्यवसायियों में
हड़ंकंप की स्थिति बनीं रही।
कोयले के कारोबार में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां होती है। बड़े-बड़े कोल
व्यवसायी कोयले के खरीद-फरोख्त में काफी बड़े पैमाने में टैैक्स की चोरी
करते है। इसके लेकर नगर के चंदासी स्थित कोल मंडी में जीएसटी समेत सीबीआई
की टीम छापेमारी कर चुकी है। बावजूद इसके कोल व्यवसाय से जुड़े लोगों को
सिंडिकेट इतना अधिक बड़ा है कि इसके बड़े खिलाड़ी कई बार विभागीय
अधिकारियों की पकड़ से बच जाते है। बृहस्पतिवार को जीएसटी एसआईबी की
टीमे जांच के लिए मंडी स्थित एक कोल व्यवसायी के कार्यालय पर पहुंची।
कार्यलय पर पहुंचने के बाद टीम ने वहां पड़े दस्तावेजों को की पड़ताल की। इसके बाद टीम ने व्यवसायी के फैक्ट्री को भी देखा ।
इस दौरान टीम ने पाया कि व्यवसायी के यहां सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड के
अलावा अन्य जगहों से भी कोयला मंगवाया जाता है। टीम ने 13.5 लाख रुपये के कोयले के बाबत पूछताछ की तो व्यापारी उससे सबंधित कागजात नही दिखा पाया । बाद में टीम बरामद कोयले के बाबत टैक्स व अन्य पेनेल्टी जमा करने के निर्देश व्यवसायी को दिए है । कुछ दिनो पूर्व भी टीम ने छापेमारी कर एक अन्य व्यवसायी पर लगभग साढ़े पांच लाख रुपये का टैक्स लगाया था