फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shyama Prasad Mukherjee was remembered on Martyrdom Day

Chandauli News: बलिदान दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी काे किया याद

Tue, 24 Jun 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Shyama Prasad Mukherjee was remembered on Martyrdom Day
भाजपा कार्यालय में सोमवार को डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। इस दौरान गोष्ठी में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दाेहराया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा कि छह जुलाई 1901 में कोलकाता में जन्में डाॅ. मुखर्जी 1923 में लाॅ की उपाधि अर्जित करने के बाद वह विदेश चले गए। 1926 में इंग्लैंड से बैरिस्टर बनकर स्वदेश लौटे। 33 वर्ष की अल्प आयु में वह कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। डाॅ. मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थे। भाजपा की राज्यसभा सदस्य साधना सिंह ने कहा कि मुस्लिम लीग की राजनीति से बंगाल में सांप्रदायिक विभाजन की नौबत आ रही थी। ऐसे में उन्होंने बीड़ा उठाया कि बंगाल के हिंदुओं की उपेक्षा न हो। मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। डाॅ. मुखर्जी ने धारा 370 को समाप्त करने की वकालत की थी। जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि डाॅ. मुखर्जी ने एक नई पार्टी 1951 में भारतीय जन संघ के नाम से बनाई। एक देश में दो विधान दो प्रधान दो निशान नहीं चलेंगे के नारे गांव गांव गूंजने लगे। इस दौरान राणा प्रताप सिंह, सूर्य मुनि तिवारी, शिवराज सिंह, बुद्धू लाल विश्वकर्मा, अनिल तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed