{"_id":"626fe98aad95251009205681","slug":"shot-fired-in-mutual-dispute-two-youths-injured-chandauli-news-vns6514156165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में चली गोली लगने से दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद में चली गोली लगने से दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपसी विवाद में चली गोली, दो युवक घायल
मोहनिया। थाना क्षेत्र स्थित भभुआ शहर के वार्ड नंबर-19 में रविवार की रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद झगड़े में बदल गया और दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी रायफल से चली गोली से झगड़ा देख रहे दो चचेरे भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन-फानन लोग दोनों घायलों को भभुआ सदर अस्पताल ले गए। यहां दोनों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस लाइसेंसी रायफल और चली गोली के खोखे बरामद कर कार्रवाई में जुट गई है।
वार्ड में पड़ोस के रहने वाले त्रिभुवन व विपिन कुमार के बीच कई दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की देर रात भी दोनों पक्षों में लड़ाई शुरू हो गई। लड़ाई इतनी बढ़ी कि विपिन ने घर से लाइसेंसी रायफल निकालकर विपक्षियों पर फायरिंग कर दी। गोली झगड़ा देख रहे दो चचेरे भाई सनी (21) व मोनू (20) को लग गई। गोली मारने के बाद विपिन रायफल फेंककर वहां से भाग निकला। वहीं आसपास के लोगों ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस रायफल को कब्जे में कर कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में भभुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनीता कुमारी ने बताया कि आपसी विवाद में पड़ोस के दो युवकों को गोली लगी है। घायल युवकों के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
रिपोर्ट- मनीष
संपादन- धनंजय
बाइट- 1435