फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shivpal's father and villagers listened to PM's dialogue

शिवपाल के पिता और ग्रामीणों ने सुना पीएम का संवाद

Wed, 14 Jul 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shivpal's father and villagers listened to PM's dialogue
धानापुर(चंदौली)। टोक्यो ओलंपिक में चयनित जिले के लाल शिवपाल सिंह के पिता और गांव के लोगों ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खिलाड़ियों के साथ हुए संवाद को बड़े स्क्रीन पर देखकर सुना। गांव के होनहार से पीएम द्वारा किए संवाद को सुन उपस्थित सभी काफी उत्साहित दिखे। उनका कहना था कि शिवपाल जरूर मेडल लेकर लौटेगा। हांथों में तिरंगा लिए ग्रामीणों ने भी परिजनों के साथ खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह के पिता रामाश्रय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्य की सराहना किया। साथ ही बेटे शिवपाल पर भरोसा जताते हुए बोले कि शिवपाल गोल्ड मेडलजीतकर राष्ट्र की शान और मान को बढ़ाने का कार्य करेंगा। बोले उनका बेटा जो काम ठान लेता है उसे पूरा करके ही दम लेता है । गांव निवासी शहीद धीरज सिंह के पिता मधुकर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक खिलाड़ियों से संवाद कर उनको प्रोत्साहित किया है, इससे खिलाड़ियों के हौसले को उड़ान मिलेगी। साथ ही अन्य नौजवानों में नई उर्जा का संचार होगा।
विज्ञापन

गांव निवासी विनय कुमार सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के इस कार्य से खिलाड़ियों के परिजनों के साथ गांव के लोगों को भी प्रेरणा मिली है। लोग अपने बच्चों को खेल में प्रतिभाग करने के लिए सहयोग करेंगे। गांव निवासी रामनिवास सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों का सम्मान पूरे देश का सम्मान है, जिसे मोदी ने कर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed