फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shiksha Mitra and Assistant Teacher were absent, DM stopped their salary

Chandauli News: शिक्षामित्र और सहायक अध्यापक रहे अनुपस्थित, डीएम ने रोका वेतन

Fri, 25 Apr 2025 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra and Assistant Teacher were absent, DM stopped their salary
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक विद्यालय गोडटुटवा और मुसाहिबपुर का निरीक्षण किया। गोडटुटवा के निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र और सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। इस पर जिलाधिकारी ने दोनों के खिलाफ नोटिस जारी करने तथा वेतन रोकने का निर्देश दिया। मुसाहिबपुर प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील वितरण में लापरवाही एवं अध्यापन कार्य में उदासीनता पर प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक को कारण बताओ नोटिस देने का निर्देश दिया गया। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को शाम को कैंप कार्यालय तलब किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निरीक्षण की शुरुआत पंडी गांव से हुई। पेयजल संकट से जूझ रहे गांवों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पानी के टैंकरों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने यह भी कहा की पेयजल संकट के समाधान के लिए यदि किसी तरह की परमिशन व बजट आदि की समस्या आती है तो एसडीएम व बीडीओ तत्काल उन्हें या सीडीओ को अवगत कराएं। जिलाधिकारी ने नौगढ़ की सभी प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम को डॉक्यूमेंटेशन कर उनके सामने प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने पेयजल आपूर्ति के लिए छानपातर एवं भैसोड़ा डैम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता अमित राजपूत एवं चंद्रप्रभा डैम के अधिशाषी अभियंता आपस में समन्वय बनाकर भैसोड़ा डैम पर निर्माणाधीन जल परियोजना को युद्धस्तर पर पूरा कराकर आसपास के गांवों में स्थायी रूप से जलापूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। चकचूइयां स्थित गोवंश आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान हरा चारा न होने पर उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed