फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shanidev's procession was taken out with pomp and show, idols will be installed today.

Chandauli News: गाजे-बाजे के साथ निकाली शनिदेव की शोभायात्रा, आज होगी विग्रहों की स्थापना

Sat, 28 Feb 2026 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Shanidev's procession was taken out with pomp and show, idols will be installed today.
स्थानीय ग्राम सभा स्थित मां गंगा के पावन तट पर श्री गणेश मंदिर परिसर के समीप नवनिर्मित मंदिर में श्री शनिदेव एवं अन्य देवताओं के विग्रह स्थापना को लेकर शुक्रवार को क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया। मुख्य स्थापना से पूर्व शनि महाराज, श्री हनुमानजी, माता लक्ष्मी एवं नंदी महाराज की प्रतिमाओं के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इन विग्रहों का शनिवार को प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच विग्रहों को ग्राम सभा एवं स्थानीय बाजार का भ्रमण कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं का जत्था 11 विभिन्न मंदिरों पर पहुंचा, जहां विग्रहों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मिलन कराया गया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शनिदेव के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। भ्रमण के पश्चात मूर्तियों को श्री गणेश मंदिर में अन्न से ढक कर (अन्नाधिवास) रखा गया है। कार्यक्रम के प्रबंधक पंकज पांडेय ने बताया कि शनिवार को विद्वान पंडितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा कर उन्हें स्थापित किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में शनिवार शाम को भंडारे का आयोजन किया गया है। विशेष रूप से साधु पंगत (संत भोज) का भी आयोजन होगा। प्रबंधक ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दर्शन-पूजन करें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed