फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Shamsher and Nitesh won wrestling prize of Rs 25 thousand

Chandauli News: शमशेर और नितेश ने 25 हजार की इनामी कुश्ती जीती

Wed, 11 Sep 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Shamsher and Nitesh won wrestling prize of Rs 25 thousand
चकिया। कजरी महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को मां काली मंदिर परिसर स्थित अखाड़े पर दंगल का आयोजन किया गया। 25 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में चकिया के शमशेर चौहान ने बुंदेलखंड के श्यामजी को और गाजीपुर के नितेश ने हरियाणा के मोहित को पटकनी दी। महिला पहलवानों ने भी दांव आजमाए। दो हजार रुपये की इनामी कुश्ती में गोरखपुर की मधु ने चंदौली की पूजा को पटकनी दी
विज्ञापन

दंगल का उद्घाटन विधायक कैलाश आचार्य ने किया। इसके बाद कुश्ती में 21 हजार रुपये की इनाम के लिए बेलवानी के राहुल ने बीएलडब्ल्यू के यशवंत को पटकनी दी। इसी तरह एक हजार रुपये की इनामी कुश्ती में डांडी के विकास को सिकंदरपुर के गोलू ने पटकनी दी। वहीं, इसहुल के सोनू ने जौनपुर के संदीप को चित किया। महिला पहलवानों की कुश्ती में दो हजार के लिए गोरखपुर की मधु ने चंदौली की पूजा को मात दी। 25 हजार रुपये की इनामी कुश्ती प्रवीण डीएलडब्ल्यू और नई दिल्ली के शकीरा के बीच बराबरी पर छूटी। इसी तरह 15 हजार की इनामी कुश्ती हरियाणा के शम्पी और नए पुरा के सौरभ के बीच बराबरी पर ही। नएपुरा के शंकर और गोंडा के रामधनी के बीच 13 हजार रुपये की, बीएलडब्लू के मोहित और नएपुरा के अविनाश के बीच पांच हजार रुपये की तथा सरसा के इम्तियाज और दिल्ली के आसिफ के बीच की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस अवसर पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, दंगल समिति के राम दुलारे गोंड, कैलाश जायसवाल, आलोक जायसवाल, सुजीत जायसवाल, प्रसन्न गुप्ता, शिवरतन गुप्ता, संदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे। रेफरी की भूमिका फूलचंद पाल और शमीम खां ने निभाई। संचालन रामसेवक मास्टर और बेचन प्रसाद साहू उर्फ बेचू साव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed