{"_id":"58b335674f1c1bbd5683129d","slug":"shah-made-different-shah-made-different-helipads","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के लिए अलग बनाया हैलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के लिए अलग बनाया हैलीपैड
Mon, 27 Feb 2017 01:37 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Feb 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
ाष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए हेलीपैड बानते मजदूर।
Link Copied
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हेलीकाप्टर बसपा प्रमुख मायावती के लिए बनाए गए हेलीपैड पर उतारने के लिए भाजपा और बसपाजनों के बीच विगत दो दिनों से जारी विवाद रविवार को समाप्त हुआ। बसपा कार्यकर्ता अपने बनाए हेलीपैड पर भाजपा अध्यक्ष का उड़नखटोला उतारने के लिए तैयार नहीं हुए। अंतत: 27 फरवरी को होने वाली अमित शाह की चुनावी सभा के लिए पालीटेक्निक परिसर में अलग हैलीपैड बनवाया गया। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज परिसर में 27 फरवरी को चुुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। इसी मैदान पर दो मार्च को बसपा प्रमुख मायावती की भी रैली होनी है। इसके लिए बसपाई पहले से ही अनुमति लेकर विद्यालय परिसर के एक हिस्से में हेलीपैड बनावा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भाजपाई प्रयासरत थे कि अमित शाह का उड़नखटोला भी इसी हेलीपैड पर उतरे। इसके लिए भाजपाजन प्रशासनिक अधिकारियों के यहां दबाव बना रहे थे। लेकिन हेलीपैड का प्रयोग करने के लिए बसपाइयों की अनुमति जरूरी थी। इसी बात को लेकर भाजपा और बसपा के नेताओं में विवाद था। तनातनी चल रही थी। एसडीएम ने भी बसपा नेताओं से हेलीपैड के बाबत वार्ता की। लेकिन बसपाई इसके लिए कत्तई तैयार नहीं हुए। अंतत: अमित शाह के लिए पालीटेक्निक मैदान में हेलीपैड बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।