फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Seven cattle recovered from pickup, smuggler arrested

पिकअप से सात मवेशी बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Sun, 05 Sep 2021 07:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 07:41 PM IST
विज्ञापन
Seven cattle recovered from pickup, smuggler arrested
इलिया। पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान बनरसिया माइनर के पास से मवेशियों से भरा पिकअप पकड़ा। तस्कर मवेशियों को बिहार के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने पिकअप से सात मवेशियों को बरामद किया। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। उसी समय सूचना मिली कि बनरसिया पुल के रास्ते एक पिकअप पर मवेशियों को लादकर तस्कर बिहार की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज अखिलेश सोनकर फोर्स के साथ बनरसिया माइनर पहुंचकर बिहार जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर बाद पुलिस को एक पिकअप आती दिखी। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें सात मवेशी बंधे मिले। पुलिस वाहन व उसमें सवार तस्कर को गिरफ्तार कर थाने ले आई। यहां पुलिस ने पिकअप को सीज कर गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया। वहीं पशुओं को पशुपालकों के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर भभुआ, बिहार निवासी हसरत अंसारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed