फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Set your goal and work hard consistently: Dr. Charu

अपना लक्ष्य तय करें और निरंतर परिश्रम करें : डॉ. चारू

Fri, 16 Oct 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Set your goal and work hard consistently: Dr. Charu
पीडीडीयू नगर। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को मुगलसराय स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज में करियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीओ लाइन डॉ. चारू द्विवेदी ने छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति केंद्र और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इच्छुक छात्राओं को योजना के लिए पंजीकरण कराने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी), अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), बैंकिंग, बीएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में बताया गया। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग के कोर्स कोऑर्डिनेटर मिथिलेश कुमार और विषय विशेषज्ञों ने छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को करियर के विकल्पों की जानकारी देना, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed