फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Server is down, no fee

सर्वर डाउन, फीस जमा नहीं

Tue, 13 Jan 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Tue, 13 Jan 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
Server is down, no fee
 स्थानीय यूनियन बैंक आफ इंडिया में सर्वर डाउन होने की वजह से सोमवार को
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय का फीस नहीं जमा हो सका। इस दौरान फीस जमा करने आए छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक ही है।


जिससे सोमवार को फीस जमा नहीं होने से अभिवावकों में नाराजगी व्याप्त है।
मानसनगर कालोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की फीस जमा करने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा यूनियन बैंक आफ इंडिया को अधिकृत किया गया है। सोमवार को सुबह से ही अभिवावक फीस जमा करने के लिए लाइन लगाकर बैंक खुलने का इंतजार करने लगे।


बैंक खुलने पर शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक के किसी भी शाखा में फीस जमा करने की व्यवस्था की गई है। वहां पहुंचने पर बैक में मौजूद बैंक कर्मचारी ने बताया कि सर्वर डाउन है।



 काफी देर तक सर्वर ठीक न होने पर अभिभावकों मेंं मुस्कान, संजना, अजय और मों.शाहिद ने बैंक मैनेजर से आग्रह किया कि स्कूल की फीस जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी तक ही है।

 अपने निजी कार्यों से समय निकालकर हम फीस जमा करने यहां आए हैं। लेकिन बैंक मैनेजर ने कोई सकारात्मक जवाब नहीं देने से अभिवावकों में काफी रोष व्याप्त है।



 इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य सोमपाल ने बताया कि अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस बार फीस आनलाइन जमा करवाने की कवायद आरंभ की। इसके लिए जनपद स्थित केंद्रीय विद्यालय का फीस यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के किसी भी ब्रांच में 15 जनवरी तक जमा कराया जा सकता है।


वहीं सोमवार को सर्वर डाउन होने की वजह से फीस जमा नहीं हो पाया। जिससे अभिभावकों को फीस जमा करने में काफी निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं कुछ लोग फीस नहीं जमा होने पर बैक वालों को कोसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed