फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   SEEING THE MOON IN SKY CONGRATULATED EACH OTHER

आसमान में चांद देख कर एक दूसरे को दी माहे रमजान की मुबारकबाद

Fri, 24 Apr 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
SEEING THE MOON IN SKY CONGRATULATED EACH OTHER
पीडीडीयू नगर। मुस्लिम समाज के लिए सबसे पाक माना जाने वाले माहे रमजान की शुरूआत चांद दिखने के साथ हो गई है। शनिवार को पहला रोजा रखा जाएगा। लॉक डाउन की वजह से लोग घरों में ही नमाज अदा करेंगे और तरावीह पढ़ेंगे। माह ए रमजान को लेकर लोगों में उत्साह रहा। पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियां की जा रही थी। अरब देशों और केरल में चांद दिखने के बाद मगरिब की नमाज के बाद से ही चांद देेखने की उत्सुकता लोगों में रही। शाम के वक्त आसमान में चांद के दीदार होते ही लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। माह ए रमजान को लेकर लंबे समय से तैयारियां की जा रही है। हालांकि लॉकडाउन की वजह से बाजार बंद है। पुलिस ने लोगों ने घरों में रहकर नमाज अदा करने की अपील की है। यही नहीं रोजे के दौरान लोग सामान खरीदने के लिए बाहर न निकले इसके लिए जिले में होम डिलेवरी की शुरूआत की गई है। विभिन्न दुकानों का चयन कर इसके नाम सोशल साइटों पर डाले गए हैं। शुक्रवार को लोग चांद के दीदार के बीच बेचैन रहे। वहीं तैयारियों के मद्देनजर खजूर, बेसन, प्याज, शर्बत आदि मंगाया। मगरीब की नमाज के बाद चांद का दीदार होते ही लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। इसके बाद रात में घरों में ही तरावीह पढ़ी। मौलाना अर्से आजम ने बताया कि शनिवार की भोर में फजर की नमाज के पहले सहरी कर रोजे की शुरूआत होगी। शाम को मगरीब की अजान के बाद रोजा खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed