{"_id":"60eafae28ebc3ebf5a00b38d","slug":"security-review-at-railway-points-and-crossings-chandauli-news-vns5998044155","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे प्वाइंट और क्रासिंग पर सुरक्षा का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे प्वाइंट और क्रासिंग पर सुरक्षा का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे यार्ड में सुरक्षा को देखते हुए रविवार को मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने अधिकारियों की टीम के साथ विभिन्न रेल प्वाइंट और क्रासिंग आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान मानसून में रेलवे ट्रैकों की विशेष देख भाल करने का निर्देश दिया। बाद में गया कॉलोनी स्थित विद्युत कर्षण प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित संरक्षा गोष्ठी में रेल चालकों को किसी भी दशा में सिग्नल पार न करने की हिदायत दी।
मंडल रेल प्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने रेलवे यार्ड के विभिन्न इलाकों में घूमकर प्वाइंट और क्रासिंग आदि को देखा। मंडल रेल प्रबंधक ने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यार्ड लाइनों को रनिंग लाइनों की तरह मानकर ध्यान देने एवं पूरे यार्ड का नियमित जांच करते रहने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) वारिज नयन, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी इकबाल अहमद रहे। बाद में गया कॉलोनी स्थित विद्युत कर्षण प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित गोष्ठी में डीआरएम ने रेल परिचालन के दौरान सुरक्षा को सर्वोपरि बताया। विशेष कर स्पैड (सिग्नल पासिंग एट डेंजर) की स्थिति से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। कहा कि ‘सावधानी हटी और दुर्घटना’ घटी सूत्र वाक्य को हमेशा याद रखना चाहिए।