{"_id":"65186c454292761e8d0bfaa4","slug":"sdm-asked-questions-to-children-got-angry-when-they-did-not-get-answers-chandauli-news-c-189-1-svns1012-3630-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एसडीएम ने बच्चों से पूछे सवाल, उत्तर न मिलने पर हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एसडीएम ने बच्चों से पूछे सवाल, उत्तर न मिलने पर हुए नाराज
विज्ञापन
चकिया उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने शनिवार को विजयपुरवा प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षक बनकर बच्चों से प्रश्न पूछे, सही उत्तर न मिलने पर नाराजगी जताई। शिक्षकों को गुवत्ता बढ़ाने की सीख दी। विजयपुरवा प्राथमिक विद्यालय के कुछ छात्रों के सटीक और त्वरित उत्तर देने से एसडीएम ने शिक्षकों की प्रशंसा की। प्राथमिक विद्यालय विजयपुरवा का निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने विद्यालय के व्यवस्थाओं के अभिलेखों को देखा और प्रधानाचार्य विजय विश्वकर्मा से बच्चों और अध्यापकों के उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। विद्यालय में 225 बच्चों में से 158 उपस्थित रहे ।
एसडीएम ने मध्यान भोजन के किचन को भी देखा और साफ सफाई बेहतर होने पर प्रशंसा जताई। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि पठन-पाठन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय छात्र जीवन की पहली पाठशाला है। विद्यालयों पर इन्हें जिस प्रकार का वातावरण मिलेगा, उसी से उनका मार्गदर्शन होगा। एसडीएम ने अध्यापकों से छात्रों के सामान्य ज्ञान एवं करेंट अफेयर्स से जुड़ी जानकारियों से अपडेट करते रहने की नसीहत दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।