फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Scuffle between passenger and TTE in Running train due to this dispute

PDDU Nagar: चलती ट्रेन में यात्री और टीटीई के बीच हाथापाई, इस कारण हुआ था विवाद

Sun, 25 Dec 2022 09:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क,चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Dec 2022 09:48 PM IST
सार

आनंद विहार से गया जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में सीट को लेकर चल टिकट परीक्षक और यात्री के बीच हाथापाई हो गई। पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन जीआरपी थाने में यात्री ने टीटीई से माफी मांग ली। 

विज्ञापन
Scuffle between passenger and TTE in Running train due to this dispute
गरीब रथ ट्रेन

विस्तार

आनंद विहार से गया जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में सीट को लेकर चल टिकट परीक्षक और यात्री के बीच हाथापाई हो गई। पीडीडीयू नगर स्टेशन पर जीआरपी ने यात्री को हिरासत में ले लिया। जीआरपी थाने में लंबी पंचायत के बाद दोनों ने समझौता कर लिया। माफी मांगने के बाद यात्री को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


आनंद बिहार से गया जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में कानपुर के टीटीई अखिलेश श्रीवास्तव ड्यूटीरत थे। ट्रेन कानपुर से रवाना हुई तो गया जा रहे एक यात्री ने बर्थ देने की मांग की। इस बात को लेकर टीटीई और यात्री में बहस के बाद हाथापाई शुरू हो गई। अन्य यात्रियों ने बीचबचाव किया।  टीटीई ने इसकी शिकायत कंट्रोल में दी।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी सक्रिय हो गई। ट्रेन दिन में साढ़े 11 बजे पीडीडीयू नगर  के प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। जीआरपी, आरपीएफ व विभागीय कर्मचारी पहुंच गए। टीटीई की शिकायत पर जीआरपी ने यात्री को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्ष जीआरपी थाने में पहुंचे। यहां काफी देर तक पंचायत हुई। बाद में यात्री ने टीटीई से माफी मांग ली। इसके बाद मामला रफा दफा हो गया। जीआरपी कोतवाल सुरेश कुमार सिंह ने बताया दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद यात्री को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed