फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   School was closed on the first day of Chalo campaign, children returned

स्कूल चलो अभियान के पहले दिन ही बंद मिला स्कूल, लौटे बच्चे

Tue, 05 Apr 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
School was closed on the first day of Chalo campaign, children returned
नौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय नर्वदापुर में अध्यापकों का इंतजार करते बच्चे। - फोटो : CHANDAULI
चंदौली में सोमवार को जहां एक ओर स्कूल चलो अभियान का भव्य आगाज हुआ वहीं दूसरी ओर विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय नर्वदापुर में बच्चों को स्कूल से मायूस होकर घर जाना पड़ा। बच्चे जब स्कूल पहुंचे तो विद्यालय बंद था। कुछ देर बाद प्रधानाचार्य तो पहुंचे पर अध्यापक नहीं पहुुंचे। बाद में अधिकारियों से शिकायत पर अन्य शिक्षकों की अनुपस्थिति दर्ज की गई।
विज्ञापन

विकास खंड नौगढ़ के कंपोजिट विद्यालय नर्वदापुर का है। सोमवार को जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो सुबह साढ़े आठ बजे तक स्कूल का ताला नहीं खुला था। यहां एक दर्जन बच्चे, रसोईया विद्यालय खुलने का इंतजार कर रहे थे। जानकारी होने पर गांव के प्रधान परमानंद यादव पहुंचे तो बच्चों ने बताया कि अभी गुरुजी नहीं आए हैं। मामले की जानकारी एबीएसए को मोबाइल पर दी तो उन्होंने सोमवार का दिन बताते हुए थोड़ा और इंतजार करने को कहा। कुछ देर बाद प्रधानाध्यापक संजीव कुमार पहुंचे तो प्रधान ने स्कूल का समय पूछा। उन्होंने कहा कि आठ बजे बताया। कहा कि कोरोना का टीकाकरण कराने के लिए बस्ती चले गए थे। एक घंटा इंतजार करने के बाद कोई अध्यापक नहीं पहुंचा। प्रधान ने एसडीएम और बीएसए को मोबाइल पर सूचित किया। बीएसए की कड़ी फटकार मिलने पर प्रधानाध्यापक ने गायब रहने वाले सभी अध्यापकों और शिक्षामित्रों को अनुपस्थित किया।
विज्ञापन

अन्य स्कूलों का भी यही रहा हाल
गर्मी शुरू होते ही शिक्षकों के स्कूल आने का टाइम टेबल भी बदल गया है। तय समय के बजाय एक घंटे देर से गुरुजी स्कूल आ रहे हैं। सोमवार को जयमोहनी स्कूल के बाहर बच्चे और रसोईया तो पहुंच गए थे, लेकिन गेट पर ताला लगने के कारण उनको भी बाहर ही खड़ा रहना पड़ा। प्राथमिक विद्यालय चिकनी में भी ताला लटका मिला। यहां पर भी बच्चे अध्यापकों के आने का इंतजार करते दिखे। गांव के लोगों ने बताया कि अध्यापक 10 बजे के आसपास आते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में विलंब से पहुंचने वाले शिक्षकों पर सख्ती होगी। संबंधित स्कूल के शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। किसी भी स्थिति में लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। - अवधेश नारायण सिंह, एबीएसए, नौगढ़

स्कूल में देर से पहुंचे अध्यापक, किया प्रदर्शन
दुलहीपुर। प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था के लिए कई प्रकार की योजना चलाकर ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के लिये तमाम प्रयास कर रही है लेकिन कुछ शिक्षक स्कूल में समय से नहीं आ रहे है। क्षेत्र में शिक्षकों की उदासीनता से परिषदीय विद्यालयों की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार कोदुलहीपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महबलपुर का क्षेत्र पंचायत सदस्य बुल्लू यादव, रामपति सोनकर तथा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सदन सोनकर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक अध्यापितका देर से आयीं। तभी बुल्लू यादव ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिसपर सहायक अध्यापिक नाराज हो गईं। आरोप है कि सहायक अध्यापिका ने देख लेने की धमकी दी। जिसपर लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed