{"_id":"5d4c71348ebc3e6d03543a50","slug":"school-affilation-chandauli-news-vns477275994","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ ने बिना मान्यता के चल रहे दस स्कूलों पर जड़ा ताला- सेलेक्ट00000","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ ने बिना मान्यता के चल रहे दस स्कूलों पर जड़ा ताला- सेलेक्ट00000
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों के खिलाफ बरहनी के खंड शिक्षाधिकारी राकेश सिंह ने गुरुवार को अभियान चलाकर ऐसे स्कूलों की जांच की। इस दौरान उन्होंने बिना मान्यता के चल रहे 10 विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों को बाहर निकाल कर विद्यालय पर ताला जड़ दिया। बीईओ की इस कार्रवाई से बिना मान्यता प्राप्त किए स्कूल चलाने वाले प्रबंधकों में हड़कंप मचा रहा।
बरहनी विकास खंड में बिना मान्यता लिए लगभग तीन दर्जन विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों को बंद करने के लिए वर्ष 2016 व 2017 में भी बीईओ कार्यालय बरहनी से नोटिस जारी की गई थी। बावजूद इसके बिना मान्यता के विद्यालय संचालित किए जाते रहे। बीईओ राकेश सिंह ने भी इस संबंध में नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर ऐसे विद्यालयों को बंद करने का निर्देश दिया था। उन्होंने बिना मान्यता लिए संचालित स्कूलों के खुले पाए जाने पर 10 हजार से एक लाख रुपये जुर्माना वसूलने व एफआईआर दर्ज कराने की भी चेतावनी दी थी। बिना मान्यता के स्कूलों के खुलने की सूचना पर बीईओ ने एबीआरसी व एनपीआरसी की तीन टीम गठित कर बरहनी, बगही, अरंगी, पिपरी और मुहम्मदपुर न्याय पंचायत के 10 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा मान्यता के कागजात न दिखा पाने पर टीम ने पढ़ रहे बच्चों को बाहर निकाल कर स्कूलों पर ताला जड़ दिया। बीईओ ने बच्चों के अभिभावकों से बच्चों को परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में नाम लिखाने की अपील की है। कहा कि बिना मान्यता संचालित हो रहे विद्यालयों को बंद कराया जाएगा। ऐसे विद्यालयों के खिलाफ अर्थ दंड लगाने के साथ पुलिस की मदद से वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में अनिल पांडेय, सतेंद्र सिंह, जयगोविंद सिंह, जितेंद्र प्रजापति, योगेश सिंह, कृष्णकांत केशरी, बांकेबिहारी सिंह आदि शामिल रहे।