फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sanjeev became Mughalsarai bar president, Arvind Yadav general secretary

संजीव बने मुगलसराय बार अध्यक्ष, अरविंद यादव महामंत्री

Mon, 18 Jan 2021 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sanjeev became Mughalsarai bar president, Arvind Yadav general secretary
मुगलसराय बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : CHANDAULI
नियामताबाद। मुगलसराय बार एसोसिएशन के चुनाव में संजीव अध्यक्ष बने जबकि अरविंद यादव महामंत्री चुने गए। इसके पूर्व सोमवार को पीडीडीयू नगर तहसील परिसर में गहमा गहमी के बीच चुनाव के लिए मतदान हुए। मतगणना के बाद पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी फिरोज अहमद के अनुसार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए संजीव यादव, मुरलीधर व त्रिवेणी उपाध्याय के बीच मुकाबला हुआ। इसमें संजीव यादव ने 128 मत पाकर विजेता घोषित हुए। मुरलीधर राव को 65 और त्रिवेणी उपाध्याय को 59 मत मिले। महामंत्री पद पर अरविंद कुमार यादव को 190 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वदी कृष्णानंद सिंह को 60 मत मिले। इस तरह अरविंद यादव 130 मत से विजेता घोषित हुए। सहमंत्री के लिए हुई सीधी व कांटे की टक्कर में श्वेता सिद्धिदात्री ने 130 मत प्राप्त कर बृजेश पाल को 11 मतों से हराया। कुल 302 मतों में 253 मत पड़े। वहीं तीन मत अवैध घोषित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए राजेश कुमार बिंद, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, आय व्यय निरीक्षक के लिए सूर्यकांत त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष के लिए संजय कुमार, पुस्तकालय मंत्री के लिए संतोष कुमार यादव, सूचना मंत्री आशुतोष कुमार तिवारी व कार्यकारिणी सदस्य के लिए शिवमूरत यादव निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए। इस मौके पर सुधीर सिंह, मानसिंह, नंदलाल, विजय पासवान, अभय श्रीवास्तव, वसीम अहमद, रंजीत सिंह, देवीदयाल गुप्ता, जयप्रकाश यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed