फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Samajwadi Party honors booth in-charges former minister Radulal said strong guardians of social justice

UP: पूर्व मंत्री रामदुलारे ने बूथ प्रभारियों का किया सम्मान, विधायक बोले- बिहार में SIR के नाम पर धांधली हुई

Mon, 05 Jan 2026 06:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 06:05 PM IST
सार

Chandauli News: चंदाैली में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के दाैरान भाजपा पर सियासी तंज भी किए। कहा कि बिहार में एसआईआर के नाम पर काफी धांधली हुई है।

विज्ञापन
Samajwadi Party honors booth in-charges former minister Radulal said strong guardians of social justice
सम्मान समारोह के दाैरान मंचासीन सपा नेता। - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज महिला महाविद्यालय परिसर, बरहन में सोमवार को बीएलए, बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलारे राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, सांसद डॉ. वीरेंद्र सिंह तथा पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने बूथ प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

विज्ञापन


इस अवसर पर संगठन की मजबूती, पीडीए मिशन को आगे बढ़ाने तथा एसआईआर को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलारे राजभर ने कहा कि हर बूथ पर पीडीए का पहरा और सामाजिक न्याय का संकल्प और अधिक मजबूत करना होगा। एसआईआर में बूथ प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए वे सभी बधाई के पात्र हैं।

विज्ञापन

सियासी तंज भी किया

सांसद डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि एसआईआर के प्रथम चरण में कार्यकर्ताओं ने सराहनीय मेहनत की है। दूसरे चरण में प्रहरी बनकर विपक्ष की मंशा को विफल करना होगा। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई भाजपा से है, इसके लिए सभी को मुट्ठी बांधकर एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

पूर्व सांसद डॉ. रामकिशुन यादव ने कहा कि समाजवादियों को इतिहास पढ़ने और सच-झूठ को समझने की आवश्यकता है। केवल सोशल मीडिया तक सीमित न रहकर जमीन पर उतरकर काम करना होगा। यदि सभी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें, तो सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

एसआईआर पर चर्चा

पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए एकजुटता आवश्यक है। आपसी मतभेद भुलाकर समाजवादियों को अपनी ताकत दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि चंदौली की राजनीति के लिए उनका पूरा जीवन समर्पित है। एसआईआर में बीएलए, बूथ प्रभारी एवं कार्यकर्ताओं को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करना होगा, तभी 2027 में पार्टी अपनी ताकत दिखा सकेगी।

सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि बिहार में एसआईआर के नाम पर काफी धांधली हुई, लेकिन उत्तर प्रदेश में यह मंशा सफल नहीं होगी। यहां के बीएलए, बूथ प्रभारी और कार्यकर्ताओं ने प्रथम चरण में अपनी मेहनत से भाजपा को पीछे छोड़ने का काम किया है। अब दूसरे चरण में भी वोटों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आप सभी को निभानी होगी।

कार्यक्रम में सांसद डॉ. वीरेंद्र सिंह, पूर्व सांसद डॉ. रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’, विधायक प्रभुनारायण सिंह, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग आयोग जगमेंद्र यादव, एसआईआर सैयदराजा प्रभारी विकास चौबे, डॉ. वीरेंद्र बिंद, दयाराम यादव, जानकी, जिज्ञासा, सुरेश यादव, हरदेव कुशवाहा, इबरार अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed