फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Saidaraja's constable suspended in recovery from trucks

Chandauli News: ट्रकों से वसूली में सैयदराजा का सिपाही निलंबित

Mon, 03 Jul 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Saidaraja's constable suspended in recovery from trucks
चंदौली। बालू दले ट्रकों से वसूली के आरोप में एसपी अंकुर अग्रवाल ने सैयदराजा थाने के सिपाही राजेश सिंह को निलंबित कर दिया है। वसूली से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर एसपी तीन पुलिसकर्मियों को चकरघट्टा भेज दिया था और सीओ सदर को जांच सौंपी थी। दोषी पाए जाने पर राजेश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उसकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सैयदराजा थाने में तैनात कुछ सिपाहियों पर पूरी रात ट्रकों को रोककर उनसे 10 से 20 हजार रुपये प्रति ट्रक की उगाही करने का आरोप है। शनिवार को थाने के एक सिपाही और ट्रक मालिक के बीच बातचीत का ऑडियो तेजी से वायरल हो गया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने मामले का संज्ञान लेते थाने के तीन सिपाहियों का चकरघट्टा में स्थानांतरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने मामले की जांच सीओ सदर को सौंप दी। जांच में पहली नजर में थाने का सिपाही राजेश सिंह दोषी पाया गया। इस पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से राजेश सिंह को निलंबित कर दिया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सिपाही की सेवा समाप्ति की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
कई साल से जमा था एक ही थाने में
चंदौली। सैयदराजा को जिले का सबसे मलाईदार थाना माना जाता है। यहां थानेदार से लेकर सिपाहियों तक की पोस्टिंग में तगड़ी पैरवी चलती है। कई ऐसे सिपाही हैं जो सालों से जमे हुए हैं। तबादला होता भी है तो दोबारा पोस्टिंग करा लेते हैं। राजेश सिंह का एक जनप्रतिनिधि का हाथ होने के कारण इसका मनोबल काफी ऊंचा था। कई दफा सैयदराजा से ट्रांसफर हुआ लेकिन कुछ ही महीनों बाद दोबारा थाने में पोस्टिंग करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed