फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   sadhu committed crime in chandauli double jewellery with mantra ran cash and goods worth lakhs

साधु बन आए कर दिया कांड : बोले- महाकुंभ से लाैटे हैं, खाने के बाद बेटी को किया बेसुध; लाखों के सामान ले भागे

Mon, 20 Jan 2025 02:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 20 Jan 2025 02:44 PM IST
सार

Chandauli News : चंदाैली के रहने वाले एक परिवार ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि बीते शनिवार को तीन साधु घर पर आए थे। बातचीत करते-करते धन को दोगुना करने की बात पर महिला ने सारे पैसे और आभूषण लाकर रख दिए। दूसरे कमरे में जाते ही साधु वहां माैजूद बेटी को बेसुध कर सारा सामान लेकर भाग निकले।

विज्ञापन
sadhu committed crime in chandauli double jewellery with mantra ran cash and goods worth lakhs
बेसधु लड़की को संभालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुगलसराय थाना क्षेत्र के पानी टंकी रोड निवासी राजू चौहान के घर पहुंचे दो साधुओं ने पहले खाना खाया फिर घर में बरकत नहीं होने की बात की। राजू की पत्नी आशा से धन दोगुना करने के लिए गहने और पांच हजार रुपये मंगाए।

विज्ञापन




वह जब बर्तन साफ करने गई तो वहां मौजूद उसकी 12 साल की बेटी मानसी को पानी छिड़ककर बेहोश कर दिया और एक लाख रुपये के गहने और पांच हजार रुपये नकदी ले भागे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पानी टंकी निवासी राजू चौहान की पत्नी आशा (45) ने बताया कि बीते शनिवार को डेढ़ बजे दरवाजे पर दो साधु आए। उन्होंने बताया कि हम महाकुंभ से आ रहे हैं और बहुत भूखे हैं। कुछ खाने को दे दो। मैंने दोनों को चबूतरे पर बैठाकर खाना खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने कहा कि तुम्हारे घर में बरकत नहीं हो रही है। जो भी घर में कीमती सामान, गहने हों वे ले आओ उसे दोगुना कर देंगे। मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या कर रही हूं और अपने कान के दो सोने के टप, दो सोने के मंगलसूत्र और घर में रखे पांच हजार रुपये नकद उनको लेकर दे दिया।

खोजते रह गए लोग
वे बैठकर बेटी मानसी से बात कर रहे थे। मैं घर में बर्तन साफ करने गई कि इधर उन्होंने बेटी पर पानी छिड़क दिया, जिससे वह बेहोश हो गई और वे गहने और पैसे लेकर फरार हो गए। आशा ने उसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने कई जगहों पर खोजा भी लेकिन साधु कहां चला गए पता नहीं चल पाया।

इस संदर्भ में मुगलसराय थानाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता ने कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज मनोज तिवारी को सूचना दिया है। जिसमें बताया है कि दो साधुओं ने उसके गहने और पैसे झांसा देकर ले भागे हैं। मामले में चौकी इंचार्ज सीसीटीवी की मदद से जांच कर रहे हैं। हालांकि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

पांच घंटे से सन्न पड़ी है मानसी, एक शब्द भी नहीं बोला
राजू चौहान की 12 साल की बेटी मानसी घटना के बाद से सन्न पड़ी हुई है। वह देख रही है लेकिन पांच घंटे में एक शब्द भी नहीं बोल पाई है। लोग उससे बहुत कुछ पूछ रहे है लेकिन बस वे लोगों के चेहरे ही देख रही है। मां आशा ने बताया कि साधुओं ने पानी छिड़ककर उसे बेहोश कर दिया था। उसके बाद से वह नहीं बोल रही है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा रही। कुछ स्थानीय महिलाओं ने बताया कि साधुओं की संख्या तीन थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed