फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sadar Kotwali Police did a route march in the city

सदर कोतवाली पुलिस ने नगर के बाजार में किया मार्च

Wed, 06 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Sadar Kotwali Police did a route march in the city
नगर में कोतवाल गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पैदल मार्च करते पुलिस कर्मी - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को नगर में पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस की बाइक टोली भी मौजूद रही। कोतवाल गोपाल जी गुप्ता ने सरकार द्वारा लाकडाउन में दी गई छूट का इस्तेमाल आवश्यक सेवाओं के लिए इस्तेमाल करने का आग्रह किया। कहा कि लोगों की लापरवाही से कोरोना महामारी कभी भी चंदौली में फैल सकती है। अब तक पुलिस, प्रशासन व स्थानीय जन की सूझबूझ से चंदौली जनपद संक्रमण से बचा हुआ है और इसे बचाए रखने में जनता पुलिस व प्रशासन का सहयोग करे। कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। कोतवाल ने कहा कि बाहर बिना वजह नगर या ग्रामीण इलाकों में तफरी न करें। ऐसा करते हुए पाए जाने पर महामारी अधिनियम के तहत सरकारी आदेश न मानने पर मुकदमा कायम किया जाएगा। बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें और किसी भी व्यक्ति से दो गज की दूरी बनाए रखें, ताकि संक्रमण फैलने की आशंका न रहे। पुलिस द्वारा दी जा रही जानकारी व हिदायतों को आत्मसात करें। जिन्हें होम क्वारंटीन के निर्देश है वे घरों में रहें। इस दौरान पुलिस दल ने पुरानी बाजार होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed