फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   sadak kee samasya ka sheeghr nahin hua samaadhaan to karenge aandolan

सड़क की समस्या का शीघ्र नहीं हुआ समाधान तो करेंगे आंदोलन

Sat, 26 Jun 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
sadak kee samasya ka sheeghr nahin hua samaadhaan to karenge aandolan
सकलडीहा। धन स्वीकृति के बावजूद अधिकारियों की लापरवाही से सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं होने से नाराज सपाजनों ने शुक्रवार को सपा विधायक प्रभुनारायण यादव के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएमम अजय मिश्रा को सौंपा। उन्होंने चेताया कि सड़क मरम्मत समेत अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे सड़क पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सपा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने आरोप लगाया कि वर्ष 2020 में 18 सौ मीटर सड़क, नाला और पटरी निर्माण के लिये लोक निर्माण विभाग को धन स्वीकृत हो गया था। बावजूद इसके सड़क निर्माण तो दूर गड्ढा भी नही पाटा गया। यही नहीं दो सप्ताह पूर्व चार जून को जिलाधिकारी द्वारा चंदौली सकलडीहा सैदपुर मार्ग, पीडीडीयू नगर-अलीनगर मार्ग, सकलडीहा-डेढ़ावल वाया कमालपुर मार्ग, चंदौली-कैली वाया चहनिया मार्ग व पड़ाव- पचफेड़वा मार्ग बनाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौन है। वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग द्वारा फर्जी बिलिंग के माध्यम से व्यापारी और किसानों का शोषण किया जा रहा है। लेहरा मनिहरा,बाणगंगा ड्रेन, धूस नोनार ड्रेन, रायल ताल ड्रेन, अमिलाई खोनपुर ड्रेन आदि की खोदाई भी आधी अधूरी है। सपाइयों ने चेताया कि एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का निदान नही हुआ तो पुन: सड़क पर उतरकर धरना प्रदर्शन के लिये मजबूर होंगे। एसडीएम अजय कुमार मिश्रा ने जिलाधिकारी के माध्यम से समस्या का निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रवीन सिंह, कोतवाल अवनीश कुमार राय, हाजी जोखू सिद्दीकी,अनिल सिंह यादव, सुभाष यादव, अनिल सिंह चौहान, नफीस अहमद, मुलायम सिंह यादव, केशव राजभर, सिंटू यादव, सुरेन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, अभय यादव रिंकू, प्रमोद यादव, चाखन यादव,रविन्द्र यादव, सतीश गोंड, शशिकांत भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed