{"_id":"6339e826379eca187f5cb1ce","slug":"ruthless-murder-of-wife-and-son-with-a-sharp-weapon-chandauli-news-vns677311737","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से की पत्नी और पुत्र की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से की पत्नी और पुत्र की निर्मम हत्या
विज्ञापन
अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव निवासी शिव प्रसाद यादव ने शनिवार की देर रात धारदार हथियार से अपने ही पुत्र और पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शिव प्रसाद मानसिक रूप से बीमार है। विवाद के बाद उसने पत्नी और पुत्र की हत्या कर दी।
अधौरा थाना क्षेत्र के बघौता गांव निवासी शिव प्रसाद यादव (45) गांव में मजदूरी करता है। शनिवार की देर रात खाना खाने के बाद सोने जा रहे उसके पुत्र धीरेंद्र यादव (18) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद बढ़ा और शिव प्रसाद अपना आपा खो दिया। पास में पड़ी तेज धार टांगी से वह अपने ही पुत्र पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। पुत्र पर हमला देखकर शिव प्रसाद की पत्नी कुंती देवी (42) आई और हाथ पकड़ लिया। शिव प्रसाद ने उसपर भी टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया। धारदार हथियार के कई बार प्रहार से मौके पर ही धीरेंद्र और कुंती की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिव प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया और उसके पत्नी और बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शिव प्रसाद यादव मानसिक रूप से बीमार है। उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आठ वर्ष पहले अपने भाई की भी हत्या कर चुका है शिव प्रसाद
अपनी पत्नी और पुत्र को धारदार हथियार से हत्या करने वाला शिव प्रसाद यादव आठ वर्ष पूर्व अपने छोटे भाई की भी हत्या कर चुका है। भाई की हत्या के बाद वह जेल में रहा। सजा पूरी होने के बाद घर लौटा तो भी उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। शनिवार को मामूली विवाद के बाद उसने धारदार हथियार से अपने पत्नी और पुत्र की हत्या कर दी।